फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से युवती की मौत, सीएम ने तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षेत्र में एक महीने में बुखार से हुई दूसरी मौत
विज्ञापन

- दो दिन से बुखार से पीड़ित थी प्रीति, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला
त्यूनी। शिलगांव खत के ऐठान गांव में बुखार से पीड़ित एक 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती को दो दिन से बुखार था, मंगलवार को अस्पताल ले जाते समय युवती ने दम तोड़ दिया। युवती की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में एक महीने में दूसरी मौत होने पर सीएमओ देहरादून एसके गुप्ता ने जांच रिपोर्ट तलब कर ली है। सीएमओ के आदेशों पर बुधवार को चकराता से टीम जांच के लिए पहुंचेगी। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि दिमागी बुखार के कारण युवती की मौत हुई है। सीएमओ गुप्ता ने कहा कि मामला काफी गंभीर है। इसलिए कथियान भटाड अस्पताल के चिकित्सक और चकराता के डॉक्टरों को पूरी जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय प्रीति जोकि राजकीय इंटर कॉलेज भटाड कथियान में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। प्रीति को दो तीन दिन से बुखार हो था। क्षेत्र मे लगातार हो रही बारिश के कारण परिजन सोमवार तक प्रीति को अस्पताल नहीं ले जा सके। मंगलवार सुबह परिजन उपचार के लिए प्रीति को कथियान भटाड अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सक न होने के कारण मौजूद फार्मासिस्ट ने प्राथमिक उपचार कर दवा दी। फार्मासिस्ट ने युवती की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। त्यूनी अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रीति ने चौसाल के पास दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एलोपैथिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ही नहीं
स्थानीय ग्रामीण हरपाल चौहान, सतपाल ,जयेनदर ,सुरतसिह, कलमसिंह चौहान, पूर्व प्रधान रमेश, चंद्र सिंह चौहान, खजान सिंह, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह, हुकुम सिंह, महिपाल, यशपाल सिंह, कल्याण सिंह, राजू खत्री ,देवू थापा, आदि का कहना भटाड में एलोपैथिक स्वास्थ्य केंद्र में दो साल से डॉक्टर न होने से आए दिन लोगों को छोटी मोटी बीमारी के लिए 45 किलोमीटर दूर त्यूनी पीएसी में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

शव देख क्षेत्रवासियों का फूटा गुस्सा
प्रीति का शव वापस घर जाते समय कथियान पहुंचने पर क्षेत्रवासिओं में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने विभाग की उदासीन कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। सीएमओ देहरादून एसके गुप्ता को दूरभाष पर ऐलोपैथिक स्वास्थ्य केंद्र भटाड कथियान मे शीघ्र चिकित्सक तैनाती की मांग की साथ ही चिकित्सक न तैनाती करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि एक माह के अंतराल मे क्षेत्र मे तेज बुखार के कारण यह दुसरी मौत है। इससे पहले भूनाड निवासी विरमा उम्र 40 वर्ष पत्नी दौलतराम की मौत हो चुकी है।
कोट्स
बालिका की मौत दुखद है। एक माह में आसपास गांव में तेज बुखार से दो की मौत पर प्रभारी चिकित्साधिकारी त्यूनी से रिपोर्ट तलब की जायेगी।
- डॉ. एसके गुप्ता, सीएमओ देहरादून।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें