फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने जनता को धोखा दिया : जय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापूनगर व श्यामपुर की बैठक में आसन्न लोकसभा व नगर निगम चुनाव को लेकर बैठक हुई। इस मौके पर पार्टी के नव नियुक्त परवादून जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी का स्वागत किया गया। बैठक में पीसीसी सदस्य जय सिंह रावत ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता को धोखा दिया है। सरकार एक भी वायदे को पूरा नहीं कर पाई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. केएस राणा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार से जनता का मोहभंग हो गया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि सरकार ने राफेल डील पर घोटाला किया है और नोटबंदी कर देश को गर्त में डालने का कार्य किया।
विज्ञापन

कहा कि समाज का हर वर्ग केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजनों को एकजुट होकर 2019 में होने वाले चुनावों की तैयारी में जुट जाना चाहिए। निर्णय लिया गया कि अगले माह दो अक्तूबर को शहीदों के परिवार व वरिष्ठ कांग्रेसियों को उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता सुंदरमणि शास्त्री व संचालन राजेश व्यास ने किया। बैठक में सतीश रावत, शंभूशंकर, महावीर उपाध्याय, श्यामपुर अध्यक्ष विनोद चौहान, देेवेंद्र बैलवाल, प्रदीप चंद्र, दिनेश चंद्र, धर्मेंद्र कुमार, रतनदेव रयाल, राय सिंह, वीरपाल राणा, विनोद पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें