पीपलकोटी। ग्राम पंचायत बैमरु में भालू ने ग्रामीण जगत सिंह की गोशाला की छत तोड़ डाली और मवेशियों को घायल कर दिया। बैमरु गांव के ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह ने बताया कि भालू ने गांव में मक्का, मंडुवा, राजमा की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में भालू की दहशत इतनी बनी है की लोग शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं। इधर, बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ एनएन पांडे का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में वन अधिकारियों को भेजकर रिपोर्ट मांगी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।