फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यम लगाने के लिए नौ निवेशकों के साथ हुआ जिला प्रशासन का करार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की स्थापना के लिए जिला प्रशासन को 21 निवेशकों के प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से नौ निवेशकों के प्रस्तावों को डीएम स्वाति एस भदौरिया ने अपनी संस्तुति दे दी है। निवेशकों ने होटल, ऊनी वस्त्र, कैरी बैग, फर्नीचर, स्टोन क्रैशर और प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े उद्यमों पर निवेश के लिए अपने प्रस्ताव जिला उद्योग केंद्र को दिए हैं। कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि निवेशकों को हरसंभव सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। डीएम ने नौ निवेशकों के 8.15 करोड़ निवेश के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। साथ ही अन्य 11 निवेशकों के 55.35 करोड़ के प्रस्तावों पर जिला स्तर पर अनुबंध की कार्रवाई चल रही है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण ने बताया कि शासन स्तर से जिले को 25 करोड़ निवेश करने का लक्ष्य मिला था। इसके तहत 8 करोड़ के प्रस्तावों के साथ अनुबंध किया जा चुका है। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि जिले में स्थापित उद्यमों में अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाए। साथ ही जिस स्थान पर उद्यम की स्थापना की जाएगी, वहां बिजली और पानी की समुचित सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें