फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में 25 घंटे बाद सुचारु हुआ बदरीनाथ हाईवे-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में 25 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई है। हाईवे खुलने के बाद जोशीमठ, पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में रुके करीब 630 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर रवाना हो गए, जबकि धाम के दर्शन कर लौट रहे 575 तीर्थयात्री अपने गंतव्य को लौट गए। हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल तो दिया गया है, लेकिन यहां चट्टान साइड अभी भी भारी मात्रा में मलबा पसरा हुआ है, जो सुचारु यातायात में कभी भी व्यवधान पैदा कर सकता है।
विज्ञापन

रविवार को भारी बारिश के दौरान अपराह्न तीन बजे लामबगड़ में चट्टान से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया था। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ धाम की यात्रा भी रुक गई थी। पुलिस प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को जोशीमठ, पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में रोक लिया गया था। सोमवार को सुबह नौ बजे तक भारी बारिश होने से हाईवे को सुचारु नहीं किया जा सका, लेकिन पूर्वाह्न ग्यारह बजे बारिश धीमी होने के बाद मेकाफेरी कंपनी की जेसीबी मशीनों के जरिए मलबा और बोल्डर हटाने का काम शुरू किया गया। शाम चार बजे हाईवे को मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हाईवे खुलने के बाद बदरीनाथ, जोशीमठ, पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में रोके गए तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य को भेज दिया गया है। मौसम सामान्य होने पर लामबगड़ में सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें