फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरिया के उदघोष से गूंजी मां नंदा की नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट/गोपेश्वर। घाट पुराने बाजार में गणेश महोत्सव का रविवार को विसर्जन हो गया। भक्तों के गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के बीच गणेश भगवान की मूर्ति का नंदाकिनी नदी में विसर्जन किया गया। वहीं, गोपेश्वर के मुख्य बाजार और प्राचीन गणेश मंदिर में चल रहा गणेश महोत्सव का भी विसर्जन हो गया है।
विज्ञापन

घाट में आयोजन स्थल पर सुबह आठ बजे से पंडित बदरी प्रसाद पांडे और अनसूया प्रसाद सती ने भगवान गणेश की विशेष पूजाएं संपन्न की। इसके बाद भगवान गणेश की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नंदाकिनी और चुफलागाड़ के संगम पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया।
इस मौके पर आयोजक लक्ष्मण सिंह राणा, सुखवीर रौतेला, चरण सिंह, नंदन सिंह, दिनेश नेगी, हिम्मत सिंह, आलमराम, हरीश, दीपक रतूड़ी, रणजीत, दिनेश, सुरेंद्र सिंह, बुदली देवी, संध्या, बसंती आदि मौजूद थे। गोपेश्वर में उम्मीदें ग्रुप के अध्यक्ष मनोज बिष्ट व संयोजक मनोज तिवारी के नेतृत्व में भगवान गणेश की मूर्ति का चमोली में अलकनंदा नदी में विसर्जन किया गया। वहीं, गोपेश्वर के प्राचीन गणेश मंदिर में चल रहा गणेश महोत्सव पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर ओम प्रकाश नेगी, कांति प्रसाद भट्ट, जय शंकर रतूड़ी, सुनील चौहान, सुशील भट्ट, अंकोला पुरोहित, जय सेमवाल, प्रेम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें