फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि ने सड़क का नहीं किया सुधारीकरण, युवाओं नें विरोध में गड्ढ़ों में रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर की सड़कों पर पड़े गड्ढों को अभी तक लोनिवि की ओर से ठीक नहीं किया गया है। शुक्रवार को युवाओं और व्यापारियों ने इन गड्ढों में पौधे रोपे और लोनिवि की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। कहा गया कि लंबे समय से लोनिवि से कई बार विभागीय अधिकारियों से सड़कों के सुधारीकरण की मांग कर चुके हैं लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष अंकोला पुरोहित व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी के नेतृत्व में युवाओं ने पोस्ट ऑफिस रोड, मंदिर मार्ग, वसंत विहार रोड, पुलिस लाइन की सड़क पर पड़े गड्ढों में मिट्टी भरी और यहां विरोध स्वरूप पौधे रोप दिए। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित का कहना है कि नगर की सड़कें जानलेवा बनी हैं। जब जिला मुख्यालय की सड़कों के ये हाल हैं तो अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। कई जगहों पर सड़क से डामर उखड़ गया है, जिससे छोटे वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है। कहा गया कि यदि शीघ्र सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता धन सिंह रावत का कहना है कि नगर की सड़कों के सुधारीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। मौसम सामान्य होने के बाद 30 सितंबर से सड़कों का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें