फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच का 13 किमी लंबा हिस्सा होगा अतिक्रमण मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय मार्ग खंड लोनिवि बड़कोट ने तैयार की रूपरेखा
विज्ञापन

- हरबर्टपुर से लेकर बाड़वाला तक हटेगा अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। विधानसभा सत्र समाप्त होते ही हरबर्टपुर से लेकर बाड़वाला तक करीब 13 किमी हिस्से पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय मार्ग खंड लोनिवि बड़कोट ने रूपरेखा तैयार कर ली है। अतिक्रमण हटाने के लिए लोनिवि ने तहसील प्रशासन से भारी पुलिस बल की डिमांड की है।
मालूम को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का हरबर्टपुर से लेकर बाड़वाला तक करीब 13 किमी लंबा हिस्सा अतिक्रमण की जद में है। जगह-जगह लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण कर पक्के निर्माण किए हुए हैं। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग का दायरा सिकुड़ता जा रहा है। लोगों को आवाजाही में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही हरबर्टपुर और विकासनगर बाजार क्षेत्र में लोगों ने फुटपाथ तक पर कब्जा किया हुआ है। इस हिस्से पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ता है। ऐसे में अब लोनिवि ने इन सभी अतिक्रमण को चिह्नित कर तोड़ने का निर्णय लिया है। अब तक विभाग कई ऐसे अतिक्रमणों को चिह्नित कर चुका है तो सड़क के दायरे में आ रहे हैं।
उपजिलाधिकारी को लिखे पत्र में अधिशासी अभियंता नवनीत पांडेय ने उच्च न्यायालय के आदेश पर गठित सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों का हवाला देते हुए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने की अपील की है।

नोटिस जारी
विकासनगर। लोनिवि बड़कोट ने दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित भवन और दुकान मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। दुकानदारों और भवन मालिकों से खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए भी कहा गया है। अब तक करीब 150 से अधिक लोगों को इस संबंध में नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

अवैध अतिक्रमण को चिह्नित कर लिया गया है। विधानसभा सत्र समाप्त होते ही पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा। किसी भी सूरत पर एनएच पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

- नवनीत पांडेय, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय मार्ग खंड लोनिवि बड़कोट

मामले में एनएच विभाग को पत्र मिला है। एनएच ने अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए 26 सितंबर का दिन निर्धारित किया है। विधानसभा सत्र समाप्त होते ही इस संबंध में एनएच के अधिकारियों से वार्ता कर चिह्नित अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
- जितेंद्र कुमार, एसडीएम, विकासनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें