फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला । सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) की ओर से सीएसटी देहरादून के सहयोग से स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। बुधवार को डोईवाला स्थित कॉलेज परिसर से स्वच्छता रैली को परियोजना प्रभारी अभिषेक राजवंश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली संस्थान परिसर से शुरू होकर डोईवाला के विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकली। इस दौरान छात्र छात्राओं ने स्वच्छता जागरुकता नारों के साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को प्लास्टिक व कचरे को इधर, उधर फेंकने की बजाए कूड़ेदान में ही डालने के लिए प्रेरित किया। इस मौके परियोजना प्रभारी अभिषेक राजवंश ने कहा कि स्वच्छता विकास का पैमाना है। यदि प्रत्येक व्यक्ति जीवन में स्वच्छता को आत्मसात कर ले तो निश्चित तौर पर समाज व देश का विकास तेज गति से होगा। इस अवसर पर ऋषि मोरे, एमएस राणा, सुजीत दत्ता, रविंद्र सोनी, राकेश पटेल, रविप्रताप सिंह, देवाशीष पांडा, बलवीर शर्मा, जीवनदीप पाल, सचिन सैनी, शेर सिंह, रजत मिश्रा, शादाव असगर, प्रशांत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें