फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि की अव्यवस्थाओं पर एनएसयूआई हुई मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की अव्यवस्थाओं पर एनएसयूआई मुखर हो गई है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विवि के अधिकारियों पर अधिकतर मुख्यालय से बाहर रहने का आरोप लगाते हुए छात्र हित के कार्य प्रभावित होने की बात कही है। एनएसयूआई ने जल्द व्यवस्था न सुधारे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता छात्रों की कुछ मांगों के लेकर विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचे। यहां पहुंचने पर पता चला कि मुख्यालय में कुलपति व कुलसचिव दोनों मौजूद नहीं हैं। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मनोज रावत ने कहा कि विवि के अधिकारी अधिकतर मुख्यालय से गायब रहते हैं। पूछे जाने पर बताया जाता है कि विभागीय कार्य से बाहर गए हुए हैं। रावत ने कहा कि अधिकारियों के मुख्यालय से नदारद रहने से छात्र हित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही विवि के अधिकारियों ने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी। आक्रोश जताने वालों में सत्यम कालरा, पंकज जोशी, सूरज गुसांई, उपेंद्र कुंवर, मंजीत रावत व राहुल किशोर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें