फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने निकाली जवाब दो रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
- बढ़ती महंगाई, राफेल डील और केंद्र सरकार की गलत नीतियों का किया विरोध
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। बढ़ती महंगाई, राफेल डील और केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को जवाब दो रैली निकाली।
त्रिशला जैन धर्मशाला से शुरू हुई रैली अस्पताल रोड, तिलक भवन, सिनेमा गली, पहाड़ी गली, गीता भवन, मंडी, बाबूगढ़ चुंगी होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंच संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और राफेल डील की जांच कराने की मांग पर एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

रैली में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने शिरकत की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। नोटबंदी के मोर्चे पर भी केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। आम आदमी को मिलने वाले सरकारी खाद्यान्न का कोटा भी बंद कर दिया गया है। मनरेगा के अंतर्गत औसत कार्य दिवस घट कर 45 से 16 रह गए हैं। फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य में काश्तकारों को मुनाफा नहीं दिया जा रहा। राफेल डील के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार ने चुप्पी साधी हुई है। डील में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। जिसकी जांच होनी चाहिए। कहा लोगों से मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री आज आम आदमी की मन की पीड़ा नहीं सुन रहे हैं। रैली में संजय किशोर, कुंवरपाल, नीरज अग्रवाल, रूपा शर्मा, वाणी शर्मा, संजय जैन, विकास शर्मा, सुनील कुमार, धीरज नौटियाल, शम्मी प्रकाश, अनुपम कपिल, राजीव शर्मा, धीरेंद्र तड़ियाल, हिमकर गुप्ता, हन्नी सप्पल, धीरेंद्र तड़ियाल, जितेंद्र रावत, यश शर्मा, कुसुम कौशल, देवेंद्र बिष्ट, इकबाल हसन, असद आरफी, जावेद, नितिन शर्मा, डॉ. दिनेश चौहान, रेशमा अंसारी, संदीप भटनागर, ओम प्रकाश सत्ती, बीना चौहान, उर्मिला गौतम, संजय चौहान, सुरजीत सिंह, प्रशांत वर्मा, संदीप चावला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें