फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचनाओं से सैनिकों का हौसला बढ़ाएंगे तीर्थनगरी के अमान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी के युवा शायर अमान हैदर जैदी 22 सितंबर को लेह लद्दाख में तैनात भारतीय सैनिकों के बीच पहुंचकर अपनी शायरी और कविताओं से उनका हौसला बढ़ाएंगे। अमान बीते दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं। गो मैजिक ट्रायल कंपनी द्वारा भारतीय सैनिकों के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रवाना होने से पहले अमान हैदर जैदी ने अपनी साहित्यिक यात्रा की बातें साझा की।
विज्ञापन

मूलरूप से ऋषिकेश के अंतर्गत आईडीपीएल के रहने वाले अमान की शिक्षा भी यहीं हुई है। शिक्षा के बाद 2008 में अमान ने भारतीय दूतावास के लिए काम करने वाली कंपनी वीएफएस ग्लोबल में सीनियर मैनेजर की नौकरी ज्वाइन की। 2013 में वह प्रख्यात उर्दू शायर मंजर भोपाली के संपर्क में आए। उर्दू शायरी के प्रति उनकी चाह को मंजर भोपाली की शागिर्दगी में राह मिली। इसके बाद से अब तक अमान यूनाइटेड किंगडम, आस्ट्रेलिया, जर्मनी आदि देशों में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर डेढ़ सौ से ज्यादा मुशायरों और टीवी शो में शामिल हो चुके हैं।
अमान का कहना है कि विदेशी मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गौरव का विषय है। 22 सितंबर को जम्मू कश्मीर के लेह लद्दाख में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में वह देश विदेश के नामचीन कवियों और शायरों के साथ प्रतिभाग करेंगे। लेह लद्दाख के लिए रवानगी के दौरान मौजूद उनके मित्र रवि कुमार जैन ने बताया कि साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर अमान हैदर जैदी ने देश -विदेश में उर्दू शायरी में न सिर्फ बड़ा नाम कमाया, बल्कि उन्होंने तीर्थनगरी और उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें