फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण हित में ध्यान देने की जरूरत : स्वामी चिदानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। यूनाईटेड रिलिजन इनिशिएटिव (यूआरआई) व वुमन अर्थ अलायंस दल के सदस्यों की ओर से परमार्थ निकेतन में आयोजित दो दिवसीय रिप्पल अकादमी सम्मेलन विधिवत संपन्न हो गया। कार्यक्रम की थीम पर्यावरण संरक्षण हेतु महिलाओं की भूमिका था। समापन कार्यक्रम में आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कहा कि पूरे विश्व में शांति की खोज के लिए सभी भटक रहे हैं। जनसहभागिता के जरिए पूरे विश्व समाज को सुखी और शांति की बहाली के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे पहले पर्यावरण हित में अधिक ध्यान देने की जरूरत है, जिससे सार्वभौमिक विकास और सतत विकास के नियम का पालन होगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में यूआरआई संस्था के सदस्यों को स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी महिला सदस्यों और परमार्थ गुुरुकुल के ऋषिकुमारों ने रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया गया। इस दौरान सभी ने अपने अपने देश में जाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयं कार्य करने और दूसरों को जागृत करने का संकल्प लिया। इस दौरान साध्वी भगवती सरस्वती, गंगा नंदिनी, स्वामिनी अदित्यानंदा, आचार्य संदीप शास्त्री, आचार्य दीपक शर्मा, नरेंद्र बिष्ट, वुमन अर्थ अलायंस दल के सदस्य मिशल, श्रेयसी विश्वास, अल्द्रीना फर्नाडो, शताक्षी, रिया मुखर्जी, अंजू बिष्ट, उर्मिला, ऐमी दिवाकर, ऐश्वर्या, सविता, सुष्मिता सिंह, अंकिता गुप्ता, शुभि, मनु सिंह, बोंदिता आचार्य, नोमितो कामदार, केया वासवानी, निधि कामथ, गौरी, गीतांजलि व परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें