फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ पदाधिकारियों ने सीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग के छात्र संघ पदाधिकारियों ने विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती, छात्रावास और खेल मैदान निर्माण की मांग के लिए सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष निकेश नेगी ने ज्ञापन में कहा कि विगत वर्ष से महाविद्यालय में गणित, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, भूगोल आदि विषयों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं, जिसके चलते छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई वर्षों से विद्यालय की 104 नाली खाली पड़ी भूमि पर छात्रावास और खेल मैदान निर्माण करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि छात्रावास के निर्माण से दूरदराज के छात्रों को सुविधाएं प्रदान होंगी और खेल मैदान के निर्माण से खेलकूद की दिशा में छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की। ज्ञापन में छात्र संघ उपाध्यक्ष सौरभ तोपाल, महासचिव प्रभात नेगी, सहसचिव कीर्ति थपलियाल, कोषाध्यक्ष मनीषा बिष्ट और विवि प्रतिनिधि सौरभ रावत आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें