फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया पीएम का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के परवादून जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणीघाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा का दुग्धाभिषेक किया। त्रिवेणीघाट पर आयोजित कार्यक्रम में शमशेर सिंह पुंडीर ने बताया कि नरेंद्र मोदी की स्वच्छता की पहल को लेकर गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र के लिए त्रिवेणीघाट पर गणेश पंडाल में पूजा अर्चना की गई। इसके बाद राजकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला महासचिव सुदेश कंडवाल, मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप धस्माना, प्रशांत चमोली, रजनीश शर्मा, रविंद्र राणा, जयंत शर्मा, अनीता ममगाईं, सरोज डिमरी, आशा रौथाण, पंकज, स्नेहलता शर्मा, अनीता तिवाड़ी, संपूर्णा रावत, दिनेश, राजपाल ठाकुर, राजेश रावत, कृपाल सिंह, राजेश जुगरान, सुग्रीव, रामबहादुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, भाजपा नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल की ओर से ढालवाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूजा अर्चना की गई। ढालवाला स्थित बागेश्वरी माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नरेंद्रनगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुलियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना के लिए मंदिर में हवन पूजन किया गया। इसके बाद स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री राकेश भट्ट, उदयराम रतूड़ी, धूमन थलवाल, नलिन भट्ट, रोशन रतूड़ी, गोपाल चौहान, मनोज बिष्ट, किशोर राणा, बिल्लू चौहान, सुशील नौटियाल, अजय उनियाल, केदार सिंह चौहान, बीना जोशी, सरस्वती जोशी, राजकुमारी जखमोला, सीमा बिजल्वाण, विजया गुसाईं, दीपा भट्ट, मीना देवी, निर्मला उनियाल आदि मौजूद थे।

गंगा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया
भाजपा मुनिकीरेती मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने गंगा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल और नवीन झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की, साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। इस दौरान महामंत्री राधाकृष्ण रयाल, अनिल बडोला, सोनू रतूड़ी, आशीष कुकरेती, शुभम बैलवाल, नारदेई राणा, मंजू नेगी, शांति ठाकुर, दिनेश, इंदिरा आर्य, उषा बडोला, अनिल वीरखंडी, जयप्रकाश कोठारी, कौशल मुनीश, रोहित, नवीन, आकाश सकलानी, इंद्रजीत, शंभू शास्त्री, सौरभ, रोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें