फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम धाम से मनाया विश्वकर्मा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी/गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। चमोली जिले में विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। विश्वकर्मा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ तो सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। वहीं जल विद्युत परियोजना कंपनी में मशीनों और उपकरणों की पूजा की गई।
पीपलकोटी के किरुली गांव स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा की गई। विश्वकर्मा ने पश्वा पर अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। मंदिर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया। गोपीनाथ कलामंच और रुपकुंड कला मंच के कलाकारों ने जागरों से विश्वकर्मा की स्तुति की। तीन दिनों से चल रहा यज्ञ अनुष्ठान सोमवार को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रदीप, सूरज, सोहन, बस्ती लाल, राजेंद्र लाल, रणजीत बिष्ट, जयदीप, शंकर आदि मौजूद थे। वहीं जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही टीएचडीसी, मेकाफेरी और हिंदुस्तान कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों ने मशीनों और उपकरणों की पूजा की। गोपेश्वर में लोनिवि, इंजीनियरिंग कॉलेज और मारुति शो रूम में अधिकारी और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा के साथ ही औजार और मशीनों की पूजा कर मिठाई बांटी। हिंदुस्तान कंपनी की ओर से भजन संध्या कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कर्णप्रयाग में जलसंस्थान, लोनिवि और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उपकरणों की पूजा की गई। मोटर वर्कशाप, लकड़ी उद्योग सहित अन्य जगहों पर भी विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान जलसंस्थान के अवर अभियंता दिनेश पुरोहित, जगत सिंह, चंद्रभान, जगमोहन, लोनिवि के फते सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें