फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को भेजा इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। पाखी-ह्यूंणा मोटर मार्ग के निर्माण की मांग के लिए ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने और शासन-प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई सकारात्मक कार्रवाई न करने पर गुस्साए क्षेत्र के 20 भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को अपना सामूहिक त्यागपत्र भेज दिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत ने कहा कि वर्ष 2013 में दस किलोमीटर पाखी-ह्यूणा-लांजी-पोखनी-द्वींग सड़क को शासन से निर्माण की स्वीकृति मिली थी। साढ़े चार साल बाद भी सड़क निर्माण कार्य वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर लटका हुआ है। सड़क न बनने से ग्रामीणों को आज भी गंतव्य तक जाने के लिए मीलों दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे गुस्साए ग्रामीण 10 सितंबर से धरने पर बैठे हैं लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ली गई है। ग्रामीणों के आंदोलन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया है। सड़क निर्माण न होने और शासन-प्रशासन की उपेक्षा से नाराज भाजपा कार्यकर्ता मुरली सिंह, कुलदीप, बाल सिंह, प्रताप सिंह, दलीप सिंह, अवतार सिंह, राकेश सिंह, नरेंद्र सनवाल सहित क्षेत्र के बीस कार्यकर्ताओं ने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेजा। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर प्रताप सिंह भंडारी, रघुवीर सिंह, राकेश, कुलदीप, बाल सिंह, पदमा देवी, सुमित्रा, आशा और उमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें