फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी मरखोड़ा ने जूनियर स्तर की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएन बहुगुणा राजकीय इंटर कॉलेज देवलगढ़ में स्वर्ण जयंती समारोह के तहत विभिन्न विद्यालयों की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राथमिक स्तर की सुलेख प्रतियोगिता में मेनका (प्रावि भटोली) ने प्रथम, संध्या (प्रावि देवलगढ़) ने द्वितीय एवं शुभम भंडारी (प्रावि जलेथा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

देवलगढ़ में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविद अरुण खुगशाल ने किया। इस दौरान प्राथमिक, जूनियर और सीनियर स्तर की स्पर्धाएं संपन्न हुई। जूनियर स्तर की निबंध प्रतियोगिता में कामना (कन्या हाईस्कूल सुमाड़ी) पहले, दिव्या व राजकुमार (जूहा भटोली) दूसरे और मुरारी (जीआईसी देवलगढ़) तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर स्तर की निबंध प्रतियोगिता में माधुरी (जीआईसी देवलगढ़) ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर स्तर की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जीआईसी खिर्सू के साहिल रावत, पिंकी व चांदनी ने बाजी मारी। सीनियर स्तर पर जीआईसी मरखोड़ा की रुबी पंवार पहले स्थान पर रही। जबकि मरखोड़ा के ही रमनदीप रावत व ऋषभ रावत दूसरे स्थान पर रहे। शिवानी चौहान (जीआइसी सुमाड़ी) व कर्ण सिंह (जीआइसी देवलगढ़) भी दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा जूनियर स्तर की सांस्कृतिक प्रतियोगिता जीआईसी मरखोड़ा के नाम रही। जीआईसी खिर्सू को दूसरा व जीआईसी देवलगढ़ को तीसरा स्थान मिला। साथ ही प्राथमिक स्तर की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रावि चौरखाल की ऋतु पहले व नेहा दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर शुभम(प्रावि जलेथा) रहे। निर्णायक मंडल में राजेंद्र घिल्डियाल, नरेंद्र मोहन, भगवती प्रसाद, उमादत्त, सुनील चंद्र, महेश गिरि व कैलाश पुंडीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें