फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती पर की पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/देवप्रयाग। विश्वकर्मा जयंती सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों में धूमधाम के साथ मनाई गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के एनेस्थीसिया विभाग की ओर से ऑपरेशन थियेटर में उपकरणों की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. बेअंत सिंह, विभागाध्यक्ष डा. सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। एनआईटी उत्तराखंड सहित श्रीनगर व कीर्तिनगर क्षेत्र के विद्युत विभाग के सब स्टेशनों व अन्य सरकारी, गैर सरकार प्रतिष्ठानों में भी पूजा अर्चना की गई। दूसरी ओर एनएचपीसी की कोटलीभेल जलविद्युत परियोजना देवप्रयाग में प्रमुख अभियंता सतीश कुमार चौहान व जनसंपर्क अधिकारी आरएस रावत ने हवन पूजन कर राज्य में लंबे समय से अधर में लटकी जलविद्युत परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें