फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस-भाजपा पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
विज्ञापन

- साहिया में जन जागृति सभा का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर। आम आदमी पार्टी की ओर से साहिया में जन जागृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विशेष सलाहकार राकेश सिन्हा ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष सलाहकार राकेश सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि 18 सालों से प्रदेश की सत्ता पर बारी बारी से भाजपा और कांग्रेस ने राज किया है। लेकिन दोनों पार्टियों के राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। प्रदेश में फैली भ्रष्ट व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आज प्रदेश को एक ईमानदार सोच वाले राजनैतिक विकल्प की आवश्यकता है, जो आम आदमी पार्टी के रूप में प्रदेश में खड़ा है। दिल्ली में आप ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को दूर करने का प्रशंसनीय काम किया है। यदि आम आदमी पार्टी प्रदेश में आती है तो लोगों को मुहल्ला क्लीनिक, सरकारी स्कूलों में उच्च गुणवत्ता शिक्षा और रोजगार के साधन मुहैया कराए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश संचालन समिति के अध्यक्ष नवीन पिरसाली, उमा सिसोदिया, राव नसीम अहमद, पुष्पा रावत, कुलदीप सहदेव, मनोज चौधरी, राजकुमार शर्मा, विशाल चौधरी, विपिन खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें