फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता मिशन के पायलेट प्रोजेक्ट में शामिल हुआ रायवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। स्वच्छता सभा के तहत केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने रायवाला क्षेत्र को भारत सरकार की स्वच्छता मिशन के तहत पायलेट प्रोजेक्ट में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। रविवार शाम को रायवाला रेलवे स्टेशन में आयोजित स्वच्छता सभा में शामिल केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया कि स्वच्छता मिशन की बैठक में प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे नमामि गंगे और स्वच्छता अभियान के तहत उत्तराखंड राज्य की स्थिति अन्य राज्यों से काफी बेहतर है। शौचालय निर्माण कर राज्य के सभी गांव खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों से क्षेेत्र में कूड़े की स्थिति पर चर्चा के बाद केंद्रीय मंत्री ने उपजिलाधिकारी हर गिरि को ग्रामीण क्षेत्र रायवाला को स्वच्छता मिशन के तहत भारत सरकार के पायलेट प्रोजेक्ट में शामिल करने के निर्देश दिए। सचिव भारत सरकार रामेश्वरन अय्यर ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की ओर से 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े में देश के 20 करोड़ लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी विचार रखे। इसके बाद सामुहिक रूप से रेलवे स्टेशन पर झाडू़ लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में निदेशक स्वच्छता एवं नमामि गंगे डॉ. राघव लंगर, परियोजना प्रबंधक स्वजल प्रमोद पांडेय, जिला विकास अधिकारी प्रदीप पांडेय, भाजपा हरिद्वार जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, जिला पंचायत सदस्य रायवाला अनीता कंडवाल, राजेंद्र प्रसाद तिवाड़ी, राजेश जुगलाण, गणेश रावत, दीवान सिंह चौहान, सतपाल सैनी, ग्राम प्रधान शोभा रावत, सरिता रतूड़ी, शिवानी भट्ट, बीना बंगवाल, कमलेश भंडारी, दीपा चमोली, विमला नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें