फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकभाषाओं की वर्णमाला का किया विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल में उत्तराखंड की पहली गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी लोकभाषाओं की आखर ज्ञान (वर्णमाला) पुस्तक व कैलेंडर का लोकार्पण किया गया। मायाकुंड स्थित स्कूल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, विचारक बजरंग मुनि, बलूनी ग्रुप ऑफ एजूकेशन के प्रबंधक विपिन बलूनी, आचार्य पंकज, कांग्रेस महासचिव राजपाल खरोला व स्कूल निदेशक डॉ. राजे नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत विमोचन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि लोकभाषा के क्षेत्र में आखर वर्णमाला अतुलनीय प्रयास किया गया है। निश्चित तौर पर पुस्तक के तौर पर किया गया यह प्रयास उत्तराखंड के नौनिहाल को अपनी आंचलिक भाषाओं को सीखने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने निशुल्क उड़ान स्कूल के बच्चों को लोकभाषा सिखाए जाने के प्रयासों को भी सराहा और पुस्तक की संकलनकर्ता किरन चंदोला को इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में लोक भाषा को अनिवार्य रूप से सिखाए जाने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने निशुल्क शिक्षण संस्थान में टीनशेड निर्माण के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य पंकज ने कहा कि अपनी बोली भाषा को बढ़ावा देने व उसके उत्थान के बनाई गई आखर ज्ञान पुस्तक व कैलेंडर का लाभ प्रदेश ही नहीं बल्कि देश विदेश में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडी लोगों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तम सिंह असवाल व रमेश लिंगवाल के संयुक्त संचालन में आयोजित समारोह में स्कूल संरक्षक समाजसेवी कमल सिंह राणा, आरपी डंगवाल, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष हरीश ढींगरा, समाजसेवी मधु असवाल,ज्योति सजवाण, कमला प्रसाद भट्ट, जयेंद्र रमोला, रवि जैन, अशोक क्रेजी, आरसी भट्ट, प्रतीक यादव, सरोज डिमरी, चंद्रकांता जोशी, दिनेश पैन्यूली, डीबीपीएस रावत, नरेंद्र नेगी, बलराम शाह, अनिरुद्ध गुप्ता, राजीव थपलियाल, विनोद जुगलाण, मनु रावत, सुरेंद्र रयाल, समाजसेवी कुसुम जोशी, हरीश कुमाईं, बीना जोशी, महावीर खरोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें