फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूनिया में फैला रहे पर्यावरण व भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पर्यावरण संवर्धन व भाईचारा का संदेश देने के लिए लंदन से साइकिल पर दुनिया की सैर पर निकले जैक बफी रविवार को तीर्थनगरी पहुंचे। तीर्थनगरी में मुनिकीरेती पहुंचने पर कोक्स एंड किंग्स संस्था ने जैक बफी और उनके मित्र लुई का स्वागत किया। जैक बफी ने बताया कि साइकिल यात्रा से दुनिया की अलग-अलग स्थानों पर जाकर पर्यावरण और भाईचारे का संदेश देना उनकी यात्रा का मकसद है। उनके साथ भारत में उनके साथी लुई बोफी ने बीती 18 मार्च को लंदन से साइकिल यात्रा शुरू की।
विज्ञापन

उन्होंने फ्रांस, बेल्जियम, लुकिंगसबर्ग, जर्मनी, आस्ट्रिया, हंग्री, रोमानिया, बलोरिया, मेसाडोनिया, कोलंबो, सर्बिया, अल्बेनियम, ग्रीस, यूक्रेन से कोकसस माउंटेंस, तजाकिस्तान से चीन व पाकिस्तान से भारत तक अब तक नौ हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। बताया कि भारत से नेपाल होते हुए हांगकांग में यात्रा का समापन करेंगे। इस दौरान कोक्स एंड किंग्स के निदेशक राकेश भट्ट, लालमणि भट्ट, जयराम सेमवाल, धन सिंह बुटोला, अदिति गैरोला, दीपक रावत, दीपक पाल, कमलेश पैन्यूली आदि मौजूद थे।
शत्रुघ्न घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए
मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न मंदिर घाट पर आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में लंदन के साइकिल यात्री जैक बफी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर गो, गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने बताया कि समिति ने जैक का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान अक्षत, गोपाल, मनन द्विवेदी, विनोद सकलानी, शूरवीर गुसाईं, जयराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें