कर्णप्रयाग। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने रविवार को देवाल विकासखंड के झलिया गांव के आपदा प्रभावित परिवारों का लाटातोली तोक किए गए अस्थायी विस्थापन और अन्य कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तोक में की गई खाद्यान्न, आवास, पेयजल, शौचायल, स्वास्थ्य आदि मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
लाटातोली तोक पहुंची जिलाधिकारी ने झलिया गांव के सभी प्रभावित परिवारों के स्थायी विस्थापन के लिए शीघ्र वन भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई को सुनिश्चित करने के निर्देश एसडीएम को दिए। डीएम ने प्रभावितों से कहा कि यदि अन्य कहीं भी सुरक्षित भूमि उपलब्ध है, तो ग्रामीणों के विस्थापन की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों के लिए बने टिन शेड के आवास, पेयजल, विद्युत तथा शौचालयों का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।