फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना प्रभावित आंदोलनकारियों ने फूंका देवप्रयाग विधायक का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों ने स्थानीय विधायक विनोद कंडारी का पुतला फूंका। प्रभावितों ने कंडारी पर 24 ग्राम पंचायतों के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावित उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के बैनर तले परियोजना कंपनी के खिलाफ आंदोलित है। मंच के संयोजक प्रभावितों के समर्थन में 15 अगस्त से अनशन कर रहे हैं। आंदोलनकारी सुनीता पांडे ने कहा कि स्थानीय विधायक ने बीते 15 सितंबर को डीएम कार्यालय में ड्रामा कर धरना प्रदर्शन किया और प्रभावितों को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पर आंदोलन समाप्त करने का भ्रम पैदा किया। प्रभावितों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही विधायक कंडारी ने इस कृत्य के लिए माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा। आक्रोशित प्रभावितों ने विरोध स्वरूप विधायक कंडारी का पुतला फूंका। इस दौरान विधायक के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई। विरोध प्रदर्शन करने वालों में विमला देवी, अंजनी पांडे, पुष्पा थपलियाल, दीपा देवी, राजेश्वरी देवी, भागेश्वरी देवी, बीरा देवी, शांता देवी, सरोजनी, नरेंद्र पुंडीर, श्याम सिंह रावत, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें