फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम-धाम के साथ संगम पर किया गणेश महोत्सव का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। तीर्थनगरी देवप्रयाग के श्री रघुनाथ मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव का रविवार को समान हो गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की ओर से धूमधाम व गाजे बाजे के साथ संगम पर गणेश जी की मूर्ति को गंगा में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

नगर में पहली बार श्री रघुनाथ गंगा सेवा समिति की ओर से गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया गया। तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन गणेश की पूजा रचना के बाद नगर में स्थित प्रयाग शिक्षा समिति, सरस्वती शिशु मंदिर, राजकीय बालिका इंटर कालेज व ओमकारानंद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गणेश स्तुति की थीम पर नृत्य और भजन प्रस्तुत किए। जबकि कार्यक्रम के समापन मौके पर हवन और आरती के बाद गणेश विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा मुख्य बाजार, बहा बाजार, रामकुंड, बस स्टेशन से होकर संगम पर पहुंची, जिसके बाद गणपति बप्पा मोरिया के गीतों के साथ अलकनंदा और भागीरथी के संगम पर श्री गणेश की मूर्ति को गंगा में विसर्जित किया गया। इस मौके पर समिति के अभिषेक पंचपुरी, अंकित जोशी, अनंत कोठियाल, संजय भट्ट, गौरब मिर्जापुरी, संस्कृत संस्थान के प्रचार्य प्रो. केबी सुब्बारायडु, प्राचार्य डा. शैलेंद्र शास्त्री, भीम सिंह, राहुल भट्ट, कमल चौबे, मनीष सयाना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें