फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंता दिवस पर 44 ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अभियंता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ऋषिकेश शाखा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अभियंताओं के साथ ही स्थानीय नागरिकों ने भी 44 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान शाखा सदस्यों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील भी की। हरिद्वार रोड स्थित पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में देहरादून के आईएमए आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ महासंघ के संरक्षक यूएस मेहर ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। लोगों को इस प्रकार के शिविर में बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने भारत रत्न इंजीनियर मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन पर प्रकाश भी डाला। इंजीनियर अजय बेलवाल ने कहा कि अभियंता ही विकास का मुख्य आधार है। वर्तमान युग में अभिंत्रिकी के बिना मानव जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में संस्था से जुड़े अभियंताओं और नागरिकों ने रक्तदान किया।
वहीं, देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मनमोह लिया। डॉक्टरों की टीम में डॉ. स्वाति, संजय रावत, अमित, रंजना, मोहम्मद अहबाब शामिल थे। मौके पर शाखा अध्यक्ष इंजीनियर राजेश कुमार, मोहित जैन, राजेश कुमार, विजयपाल कैंतुरा, यूके गोयल, नवनीत त्यागी, मोहित जैन, अंकुर सैनी, विनोद भारती, उपेंद्र गोयल, सीडी सैनी, रामकिशोर दत्त, मनोज डबराल, छबील दास सैनी, आशीष, शिल्पा, प्रीति चौरसिया, प्रियंका मेहर, सपना त्यागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें