ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हो गया। अभियान का शुभारंभ परमार्थ निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने किया। पहले दिन परमार्थ निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद ने ऋषिकुमार और विदेशी सैलानियों के साथ नीलकंठ मार्ग और राजाजी टाइगर रिजर्व में साफ सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। कहा कि हमारा देश आज भी स्वच्छता के अभाव में विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। लिहाजा, प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के इस अभियान में भागीदारी करनी होगी। उन्होंने ऋषिकुमारों के साथ देश को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प भी दोहराया।
इस मौके पर साध्वी भगवती सरस्वती, गंगा नंदनी, स्वामिनी अदित्य नंदा, आचार्य संदीप शास्त्री, आचार्य दीपक शर्मा, नरेंद्र बिष्ट, मिशल, श्रेयसी विश्वास, अल्द्रीना फर्नाडो, शताक्षी, रिया मुखर्जी, अंजु बिष्ट, उर्मिला, ऐमी दिवाकर, ऐश्वर्या, सविता, सुष्मिता सिंह, अंकिता गुप्ता, शुभी, मनु सिंह, नोमितो कामदार, केया वासवानी, निधि कामथ, गौरी, गीतांजलि आदि मौजूद थे।