फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी समारोह में दिया जाएगा वार मेमोरियल गौरव सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। वार मेमोरियल राजकीय इंटर कालेज में शताब्दी समारोह के तहत 26 अक्तूबर से पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन की तैयारियों में पूर्व सैनिक जुट गए हैं। यहां आयोजित पूर्व सैनिकों की बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 से पांच दिनों तक समारोह का आयोजन किया जाएगा। पूर्व सैनिक सम्मेलन में विद्यालय के ऐसे पूर्व छात्र जिन्होंने सेना में सेवाएं दीं हैं उनको वार मेमोरियल गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जीआईसी परिसर में पूर्व सैनिक सम्मेलन के संयोजक कर्नल डीएस बर्तवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चमोली और रुद्रप्रयाग जिले से पूर्व सैनिक पहुंचे। उन्होंने कहा कि समारोह को भव्य बनाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। शताब्दी समारोह के दौरान स्व. दरवान सिंह नेगी के गांव कफारतीर से लेकर कर्णप्रयाग तक पैदल यात्रा निकालने, पूर्व सैनिकों और सैनिक विधवाओं तथा आश्रितों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर शताब्दी समारोह के महासचिव भुवन नौटियाल, शांति राणा, सुदर्शन कठैत, नारायण सिंह बिष्ट, मातबर सिंह भंडारी, महेंद्र राणा, सुरेंद्र सिंह खत्री, एसएस रावत, कलम सिंह तोपाल, जयवीर सिंह कुंवर, दीवान सिंह बिष्ट, रमेश बर्तवाल, वीरेंद्र सिंह रावत, रमेश चौधरी और कर्ण सिंह बिष्ट आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें