फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीमठ के जेपी विद्यालय को मिलेगा राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। जेपी विद्या मंदिर जोशीमठ को मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार 18 सितंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रालय की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन

मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से देश में स्कूलों में स्वच्छता को लेकर सर्वेक्षण कराया गया था। चालू वर्ष के मई माह में सर्वेक्षण टीम ने विद्यालय जोशीमठ का सर्वे किया था। इसके तहत उत्तराखंड से एकमात्र जेपी विद्या मंदिर जोशीमठ को चयनित किया गया है, जबकि देशभर में कुल 52 विद्यालयों का चयन राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय के लिए किया गया है। विद्यालय को 14 सितंबर को राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है। प्रधानाचार्य मनोज जोशी का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना विद्यालय परिवार के साथ ही क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें