फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिया क्षेत्र में गुलदार का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक माह में 33 से अधिक मवेशियों को बनाया निवाला
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
इन दिनों साहिया समेत आसपास के आठ गांव में गुलदार का आतंक बना हुआ है। एक माह में गुलदार 33 से अधिक मवेशियों को मार गिरा चुका है। बृहस्पतिवार रात को भी गुलदार ने एक बछड़े को मार गिराया। क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से लोग दहशत में है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को गुलदार ने कनबुआ गांव निवासी प्रेम सिंह पंवार की छानी में घुस बछड़े को मार गिराया। इससे तीन दिन पूर्व गुलदार ने गांव निवासी रतन दास के बछड़े को भी निवाला बना लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि बीते एक माह से गुलदार कनबुआ, हईया, ककाड़ी, अलसी, सकनी, किमोठा, पिशोगी, बसाया समेत आसपास के आठ गांव में सक्रिय बना हुआ है। एक माह के भीतर गुलदार 20 से अधिक बकरियों, पांच बैल और सात बछड़ों को मार चुका है। पशुपालकों को रातभर जाग मवेशियों की रखवाली करनी पड़ रही है। बताया कि गुलदार ने अलसी गांव निवारी चतर सिंह बिष्ट, गुलाब सिंह बिष्ट, भाव सिंह खन्ना, ककाड़ी बिष्ट मोहन सिंह बिष्ट, सकनी निवासी महेंद्र सिंह पंवार, कलम सिंह, बिष्ट, प्रेमदास, खजान सिंह सरदार सिंह की कई बकरियों को मार गिरा चुका है। उधर, डीएफओ दीपचंद आर्य ने बताया कि मामले में संबंधित वनकर्मियों को निर्देशित किया जा चुका है। जल्द ही पीड़ितों को विभागीय नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें