फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में खत्म होगी बिजली की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शहर में नागरिकों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने के लिए ऊर्जा निगम विद्युत सब स्टेशन की संख्या को बढ़ाने जा रहा है। निगम की शहर में एक नया सब स्टेशन स्थापित करने की योजना है, जिसके लिए राजस्व विभाग और नगर निगम से भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही निगम स्तर पर भी नगर क्षेत्र में सब स्टेशन के लिए जगह की तलाश की जा रही है। ऊर्जा निगम की ऋषिकेश डिवीजन के शहर में तीन विद्युत सब स्टेशन हैं, इनमें शैल विहार, हरिद्वार रोड और मनेरीभाली शामिल हैं।
विज्ञापन

निगम के अधीक्षण अभियंता की ओर से नगर क्षेत्र में एक और नया विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने के लिए कहा गया है, जिस पर अधिशासी अभियंता ने उपजिलाधिकारी और नगर निगम प्रशासन को प्रस्ताव भेजकर सरकारी भूमि की डिमांड की है। निगम के अफसर भी क्षेत्र में सब स्टेशन की भूमि के लिए जगह तलाशने में जुट गए हैं। दावा है कि एक और विद्युत सब स्टेशन बनने से उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी। इससे रोस्टिंग की समस्या खत्म होने के साथ ही किसी भी सब स्टेशन में खराबी आने पर उससे जुड़े इलाके को नए सब स्टेशन से बिजली सप्लाई की जा सकेगी। डिवीजन कार्यालय के अनुसार सब स्टेशन के निर्माण में करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।
छिद्दरवाला में नहीं मिल रही जमीन
ग्रामसभा छिद्दरवाला में भी एक विद्युत सब स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक ऊर्जा निगम को बिजली घर बनाने के लिए सरकारी भूमि नहीं मिल पाई है। इस बाबत अधिशासी अभियंता की ओर से ग्राम प्रधान और स्थानीय प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बताया कि जमीन मिलते ही सब स्टेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, इससे छिद्दरवाला के साथ ही आसपास के दर्जनों को गांवों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुव्यवस्थित हो सकेगी।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
शहर में एक और सब स्टेशन खोलने की योजना है। निगम के अफसर नगर में स्टेशन के लिए जगह तलाश रहे हैं। राजस्व विभाग और नगर निगम से भी बिजली घर निर्माण के लिए भूमि दिए जाने की मांग की गई है। उन्हें इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है।
विज्ञापन

- डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें