फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रोफेसरों द्वारा क्लास न लिए जाने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। छात्रम छात्र संगठन ने स्नातक स्तर पर प्रोफेसरों द्वारा क्लास न लिए जाने की शिकायत कुलपति से की है। छात्रों का कहना है कि अधिकांश प्रोफेसर स्नातक कक्षाओं में अपने शोधार्थियों को भेजते हैं। इसके अलावा छात्रों ने कुलपति के समक्ष अन्य शिकायतें भी रखी है। छात्रों की शिकायत पर कुलपति ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रम छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सुजीत गैरोला व अजय पुंडीर के नेतृत्व में कुलपति से वार्ता की। छात्रों ने कहा कि अधिकांश प्रोफेसर स्नातक स्तर पर अपनी कक्षाएं नहीं ले रहे हैं। प्रोफेसर अपने स्थान पर शोध छात्रों को कक्षाएं पढ़ाने के लिए भेज रहे हैं। छात्रों ने कुलपति प्रो. एससी बागड़ी से इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की है। कुलपति प्रो. बागड़ी ने छात्रों को सकारात्मक आश्वासन दिया है। वार्ता करने वालों में राहुल सोनी, हिमांशु बिष्ट, पंकज असवाल, आशी भट्ट, श्वेता पटवाल, अनमोल भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें