फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धल कांचुला गांव में चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। धल कांचुला गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के एसडीओ को ज्ञापन देकर जल्द गांव में बिजली आपूर्ति करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 10 सितंबर को गांव का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। गांव में 40 परिवार रहते हैं और तब से लालटेन और मोमबत्ती के सहारे रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार निगम के अवर अभियंता और अन्य कर्मियों से गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर चुके हैं लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शाम होते ही जंगली जानवरों के डर से घरों में दुबकना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम के एसडीओ पीएस नेगी ने बताया कि दो दिनों में गांव में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान किरन देवी, उप प्रधान दिगंबरी देवी, गोविंद सिंह, विनीता देवी, इंद्र सिंह, शीशपाल सिंह और राजेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें