फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना प्रभावितों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/कीर्तिनगर। विभिन्न मांगों के लिए आंदोलनरत श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों ने श्रीनगर शहर में प्रधानमंत्री के पुतले के साथ जुलूस-प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर परियोजना कंपनी को बचाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने के पश्चात उन्होंने गोला पार्क में पुतला दहन किया। वहीं, कीर्तिनगर रामलीला मैदान में आंदोलनकारियों का आमरण अनशन जारी रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के बैनर तले परियोजना प्रभावितों ने प्रधानमंत्री के पुतले के साथ रैली निकाली। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जल विद्युत परियोजनाओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष होते हैं। इस नाते प्रभावितों की समस्या हल करने का दायित्व उन्हीं का बनता है, लेकिन सरकारें प्रभावितों की समस्या हल करने के बजाय कंपनी के बचाव में उतर गई हैं। बाजार क्षेत्र में जुलूस के बाद प्रदर्शनकारियों ने गोला पार्क में एकत्रित होकर पुतला दहन किया। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य उत्तम भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश बर्त्वाल, सतीश थपलियाल, श्याम सिंह रावत, लखपत रावत, भूपेंद्र पुंडीर, जय बल्लभ रतूड़ी और ओम प्रकाश घिल्डियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें