फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी में लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकेगी। ऊर्जा निगम ने नागरिकों की समस्या को देखते हुए 24 नए ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी कर ली है। वहीं जिन ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक है, उन स्थानों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर को लगाकर क्षमता को बढ़ाया जाएगा, जिससे ओवरलोडिंग के कारण लगने वाले कट से उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होना पड़े।
विज्ञापन

निगम का मानना है कि दो दर्जन नए ट्रांसफार्मर लगने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सकेगी। शहर में विद्युत आपूर्ति के लिए उपकेंद्र पर अधिक लोड होने से शहर में कई इलाकों में लो वोल्टेज की मुख्य समस्या बनी रहती है, जिसके मद्देनजर रेलवे रोड एसबीआई मुख्य शाखा, बस स्टैंड, अमितग्राम, टिहरी विस्थापित, भूमियाल देवता, गुमानीवाला समेत कुल 24 स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इन इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या नियमित तौर पर बनी रहती है। इसके अलावा छिद्दरवाला, गढ़ी श्यामपुर और गुमानीवाला क्षेत्र में कंडक्टर बदले जाएंगे। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अलग-अलग क्षेत्र के हिसाब से क्षमता के हिसाब से ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जिनमें 100केवी, 250 व 63 केवी की क्षमता शामिल है।
कोट्स
ऊर्जा निगम की ओर से शहर परिक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर डेढ़ माह पूर्व प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। हफ्तेभर में विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें