फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में फिर बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार को लामबगड़ में चट्टान से मलबा और बोल्डर आने से दोपहर डेढ़ बजे बंद हो गया जो देर शाम तक खोला नहीं जा सका। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ दर्शन को जा रहे करीब 300 तीर्थयात्रियों को पुलिस प्रशासन की ओर से गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और जोशीमठ में रोका गया है।
विज्ञापन

लामबगड़ में हाईवे बंद होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। बृहस्पतिवार को मौसम सामान्य होने के बाद भी लामबगड़ में अपराह्न करीब डेढ़ बजे चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए और हाईवे बंद हो गया। यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। इसके बाद पुलिस ने तीर्थयात्रियों को जगह-जगह सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया। मेकाफेरी कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को मौसम सामान्य होने पर हाईवे सुचारु कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें