फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के मौके पर मंदिरों में अनुष्ठान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/देवप्रयाग। गणेश चतुर्थी के मौके पर श्रीनगर व देवप्रयाग में विभिन्न अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। श्रीनगर स्थित गणेश मंदिर में बृहस्पतिवार से 11 दिवसीय नरसिंह पुराण कथा वाचन का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर भगवान गणेश की मूर्ति की प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व शारदा घाट में पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात कथा वाचक व्यास मधुसूदन घिल्डियाल के साथ कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। 23 सितंबर को अलकेश्वर घाट में मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, तीर्थनगरी देवप्रयाग स्थित प्राचीन रघुनाथ मंदिर में पहली बार गणेश महोत्सव मनाने की शुरुआत हुई। मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहितों ने विधिवत भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया। तीन दिवसीय महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर नगर व क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग व महिलाएं ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर मंदिर परिसर में पहुंचे। जहां गणपति बप्पा मोरिया की जयकार के साथ भगवान गणेश प्रतिमा को विराजमान किया गया। पंडित सुभाष मिश्रा, शंकर जोशी व अन्ना पांडे ने पूजा की। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित अभिषेक पंचपुरी, गौरव मिर्जापुरी, कमल चौबे, अंकित जोशी, राहुल भट्ट, अनंत कोटियाल व मनीष सयाना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें