फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ के स्थानांतरण की मांग पर कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला पूर्ति अधिकारी शिल्पी शुक्ला के स्थानांतरण की मांग पर बुधवार से जिला पूर्ति विभाग के फील्ड व कार्यालय कर्मचारी बुधवार से कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने डीएसओ पर मानसिक उत्पीड़न और मनमानी करने का आरोप लगाया है। नाराज कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में डीएसओ के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी किया। आंदोलन का नेतृत्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुशील ध्यानी और महामंत्री दिनेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और वाहन चालक संघ की जिला शाखा ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मोहन जोशी और जिला महामंत्री प्रमोद भट्ट ने कहा कि कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुशील ध्यानी ने कहा कि विभाग में कर्मचारियों के मनमाने ढंग से स्थानांतरण किए जा रहे हैं, जिससे जिले में रसद आपूर्ति भी गड़बड़ा रही है। इस दौरान संरक्षक मनोहर सिंह फरस्वाण, वीर विक्रम घुनियाल, भगवती प्रसाद, गणेश कोठियाल, शशि फरस्वाण, सतेंद्र कुमार, सुशील नौटियाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें