फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैट्रोफा का हो व्यापक पैमाने पर कृषिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। उत्तराखंड औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी ने जैट्रोफा की व्यापक पैमाने पर खेती की मांग राज्य सरकार से की है। उनका कहना है कि जैट्रोफा एक औषधीय पौधा है। जैट्रोफा बायो डीजल बनाने के साथ ही कैंसर रोग को भगाने में भी लाभप्रद है।
विज्ञापन

सीएम को भेजे पत्र में नेगी ने कहा कि जैट्रोफा को रोजगार से जोड़ा जा सकता है। उत्तराखंड में इसकी अपार संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल में अग्रणी राज्य है। यहां बड़े पैमाने पर जैट्रोफा से बायो डीजल तैयार किया जाता है, जो काफी सस्ता है। पर्वतीय क्षेत्र में व्यासी, कौड़ियाला, साकनीधार, तीनधारा, देवप्रयाग, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग क्षेत्रों में पथरीली बंजर भूमि पर जैट्रोफा व्यापक पैमाने पर उपलब्ध होता है। इसकी जड़ों का उपयोग सर्पदंश में होता है, साथ ही इसमें कैंसररोधी गुण पाए जाते हैं। जैट्रोफा को पालतू और जंगली जानवर भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। साथ ही यह भूमि सुधार और भू कटाव को रोकने में भी मददगार साबित होता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें