गोपेश्वर। नैनीताल-गोपेश्वर रोडवेज बस सेवा का मंगलवार से विधिवत संचालन शुरू हो गया है। बहुगुणा विचार मंच और चमोली बार संघ के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से बस के चालक, परिचालक व बस सेवा के लिए संघर्षरत द्वाराहाट निवासी सुरेंद्र शाह का स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी ने कहा कि चमोली जिले के लोगों के साथ ही अधिवक्ताओं को अब नैनीताल तक जाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर बार संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह मनराल, समीर बहुगुणा, मनोज भट्ट, अनिल भारद्वाज, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद थे।