गौचर। राजकीय बालिका इंटर कालेज मार्ग पर स्थित एक इलेक्ट्रिकल रिपेयरिंग की दुकान शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग से दुकान में रखे उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे दुकान से धुआं उड़ता देख लोग इकट्ठा हुए। इसी बीच आग तेजी से भड़क उठी और दुकान के अंदर रखा रिपेयरिंग का सामान राख हो गया और अन्य उपकरण जल गए। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी वाल्मीकि संगठन के अध्यक्ष बालेश कुमार ने बताया कि यह दुकान नजीबाबाद निवासी अनिल कुमार को किराए पर दे रखी है और अनिल इन दिनों अपने घर गया हुआ है।