फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में प्रशिक्षण के लिए नहीं मिल रहे हैं ओबीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कोटे के लिए निर्धारित सीटों के लिए आवेदक ही नहीं मिल रहे हैं। स्थिति यह है कि जिले की चार आईटीआई में ओबीसी की 14 सीटें खाली हैं। एससी, एसटी और सामान्य मिलाकर इन आईटीआई में अभी तक 33 सीटें रिक्त हैं। इसे देखते हुए संस्थानों ने ऑनलाइन के बजाए ऑफलाइन काउंसिलिंग का आदेश जारी किया गया है। इसकी अंतिम तारीख 14 सितंबर है।
विज्ञापन

एनसीवीटी (नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग) के तहत चमोली जिले की नारायणबगड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स, नंदासैंण में बेल्डर, पोखरी में फीटर और इलैक्ट्रीशियन की स्वीकृति मिली है, लेकिन ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद भी इन कोर्सों में सीटें पूरी नहीं भर पाई हैं। खासतौर से ओबीसी कोटे के आवेदक संस्थानों को नहीं मिल पा रहे हैं। इसके चलते नारायणबगड़ आईटीआई में इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में ओबीसी की तीन, एसटी में एक, एससी में एक, सामान्य में एक सीट खाली है। पोखरी में संचालित फीटर ट्रेड के ओबीसी में दो, सामान्य वर्ग में तीन, एससी में तीन, एससी में तीन तथा इलैक्ट्रीशियन ट्रेड के ओबीसी में तीन, एसटी में एक सीट खाली पड़ी है। वहीं नंदासैंण में वेल्डर ट्रेड में सामान्य की दो सीटें अभी तक रिक्त हैं, तो कर्णप्रयाग के इलेक्ट्रॉनिक्स में ओबीसी की दो, एसटी की दो, आशुलिपिक ट्रेड में ओबीसी में तीन, एसटी में एक तथा मोटर मैकेनिक ट्रेड में ओबीसी में एक और एसटी में एक सीट रिक्त है। इन सीटों को भरने के लिए संस्थानों में अब ऑफलाइन काउंसिलिंग की जा रही है। आईटीआई कर्णप्रयाग के प्रभारी प्रधानाचार्य यूसी पुरोहित ने बताया कि निदेशालय के आदेश पर अब आईटीआई के विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों को भरने के लिए काउंसिलिंग की जा रही है, जिसकी अंतिम 14 सितंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें