ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
जमनीपुर स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत सोमवार को समुदाय जागरूकता रैली निकाली। रैली में लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया गया। लोगों से पॉलिथीन की जगह कपड़े और जूट से बने थैलों का इस्तेमाल करने की अपील की गई। बीमारियों से बचाव के लिए घरों के आसपास सफाई रखने की अपील की गई। स्लोगनों की से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद स्वच्छता विषय पर स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह की प्रतियोगिता में ऋषिका ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में कनिका ने दूसरा और शैफाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में अनीता ने पहला, नेहा ने दूसरा और रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा आठ में खुशी, आसमां और नूरसबा क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुभाष वर्मा, रकम सिंह, सत्येंद्र सिंह, ममता बहुगुणा, राजकुमारी चौहान, परवेश सैनी, नरेश राठौर, राजेंद्र प्रसाद, शशि, सोनिया, सुमन आदि मौजूद रहे।
जीआईसी क्वांसी के एनएसएस स्वयंसेवियों ने भी बाजार क्षेत्र में रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया। छात्रों ने कार्यक्रम अधिकारी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली। स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर के आसपास सफाई अभियान भी चलाया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दातनू और प्राथमिक स्कूल बडनू के छात्रों ने भी स्वच्छता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने आम रास्ते पर सफाई अभियान चलाकर झाड़ियों की सफाई की। इस मौके पर सहायक अध्यापक इंदु बड़ियारी, मधुलिका चौहान, आशा लांभा, विनीता जोशी, अर्चना खत्री, प्रताप चौहान, प्रदीप भट्ट, गजेंद्र चौहान, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।