फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई कम करने में असफल साबित हुई केंद्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष ने पेट्रोल और डीजल की अप्रत्याशित मूल्यवृद्धि को भाजपा सरकार की सबसे बड़ी नाकामी करार दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई से जनता परेशान हो चुकी है, मगर केंद्र सरकार लोगों को राहत देने के लिए कुछ नहीं कर रही है। सपा के प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता अतुल यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस मौके उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के साथ ही रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिसके चलते अन्य वस्तुओं पर पड़ने वाले असर से जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल साबित हुई है।
विज्ञापन

आरोप है कि भाजपा चुनावों में जनता को बड़े बड़े सपने दिखाकर सत्ता में काबिज हुई थी। प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गौड़ ने कहा कि अत्यधिक वर्षा के कारण प्रदेश आपदाग्रस्त हो चुका है, मगर ऐसे मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विदेश दौरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। आरोप है कि सरकार पर नौकरशाही हावी है, जिसके चलते नौकरशाह मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर राजपाल यादव, नगर अध्यक्ष अशोक ग्रोवर, शकुंतला शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें