फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में उठाए पेंशन, शिक्षा और सड़क के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। क्षेत्र पंचायत की त्रैमासिक बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने समाज कल्याण की पेंशन, विद्यालयों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने और सड़क सहित अन्य मामले उठाए। इस पर ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट और जिला विकास अधिकारी संजीव राय ने अधिकारियों को समस्याएं हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में सदस्यों ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत गांवों में लगाए जा रहे नि:शुल्क विद्युत कनेक्शनों पर केबिल नहीं दी जा रही है। वहीं समाज कल्याण की ओर से दी जाने वाली पेंशन समय पर जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र कंडारी, मुन्नी देवी तथा टैंटुड़ा के प्रधान ने शिक्षा विभाग पर खनसर घाटी की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आश्वासन के बाद भी खनसर के स्कूलों में चक्रीय क्रम में शिक्षक नहीं भेजे गए। बैठक में देवपुरी मोटर मार्ग की मरम्मत सहित अन्य खस्ताहाल मार्गों के सुधारीकरण की मांग भी की गई। बैठक में अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, ग्रामीण सड़कों पर ओवर लोडिंग, गांवों में फेरी वालों के सत्यापन की मांग भी उठाई गई। बैठक में डिप्टी सीएमओ डा. पंकज जैन, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह, कर्ण सिंह, हीरा सिंह फनियाल, जगमोहन कठैत, गिरीश डिमरी, डा. कमल कुमार, एएन ठाकुर, केजी रमोला, रविंद्र रावत, मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें