कर्णप्रयाग। डिम्मर गांव के ग्रामीणों ने खलतोली में क्षेत्रपाल हरियालू देवता की वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पूजा की। उन्होंने देवता को नए अनाज का भोग लगाया और विश्व कल्याण की कामनाएं की। पंडित सोबित डिमरी ने बताया कि ग्रामीण वर्ष में दो बार क्षेत्रपाल हरियालू देवता की पूजा कर नए अनाज का भोग अर्पित करते हैं। इस मौके पर दीपक डिमरी, विकास डिमरी, विज्जू, तनु, कान्हा सहित डिम्मर, खोला, थाला और खलतोली आदि गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।