फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री में राजीव व सरूया रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में आयोजित अंतरमहाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में बिड़ला परिसर के राजीव व जीपीजी कालेज अगस्त्यमुनी की सोनिका पहले स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ बिड़ला परिसर के मुख्य द्वार से गंगा दर्शन मोड़ तक किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर से शुरू हुई 10 किमी दौड़ में आठ महाविद्यालय के धावकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बिड़ला परिसर के राजीव प्रथम डीएवी दून के समशेर द्वितीय व आरएमवी पैठाणी के मनोज तीसरे स्थान पर रहे। जबकि महिला वर्ग में जीपीजी कालेज अगस्त्यमुनी की सोनिया पहले, अंजली दूसरे व कोमल तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता की आयोजक सचिव वंदना डोभाल ने बताया कि चयनित धावकों के लिए 4 अक्टूबर को अखिल भारतीय अंतर विवि विद्यालयी प्रतियोगिता गुल्बर्गा विवि कर्नाटक में आयोजित की जाएगी, जिसमें चयनित छात्र प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं चेयरमैन स्पोर्ट्स बोर्ड प्रो. पीएस राणा ने धावकों के उज्जवल भविष्य की कामना कर विजेताओं को पुरस्कृत किया। जबकि गढ़वाल विवि के खेल निदेशक एसएस बिष्ट व संयोजक डा. हीरा लाल यादव ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का आभार जताया। इस मौके पर डा. मुकुल पंत, गुरदीप सिंह, मोहित बिष्ट, रघुवीर सिंह, तरुण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें