फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया लक्ष्मोली-तल्याकोट-खोला लिंक मोटर मार्ग का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड देवप्रयाग के लक्ष्मोली-तल्याकोट-खोला मोटर मार्ग का निर्माण अब विधायक निधि से पूरा किया जाएगा। विधायक विनोद कंडारी ने मोटर मार्ग का शिलान्यास कर निर्माण कार्य के लिए 10 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के खोला, डांग, तल्याकोट, जखेड़ पाटियों आदि गांवों को जोड़ने के लिए वर्ष 2016 में शासन की ओर से मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था, लेकिन गांवों के आपसी विवाद के चलते मार्ग पर निर्माण कार्य नहीं हो पाया। जिस कारण ग्रामीणों को 5 से 7 किमी की दूरी के लिए करीब 25 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है। विधायक ने बताया कि ग्रामीणों को समस्या से निजात दिलाने के लिए विधायक निधि से 10 लाख स्वीकृत किए गए है, जिसके लिए विकासखंड देवप्रयाग को कार्यदायी एजेंसी नियुक्त किया गया है। कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी करवा दिया गया है। विधायक ने कार्यक्रम में मौजूद खंड विकास अधिकारी ललिता गुसांई को शीघ्र लिंक मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करवाने को कहा है। इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी आरसी नौटियाल, प्रधान सुरेश सिंह, मीनाक्षी देवी, सोहन सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें