फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में होगा छात्रसंघ का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। इसके लिए कोतवाली की ओर से करीब 90 पुलिसकर्मियों की तैनाती कॉलेज कैंपस के भीतर व आसपास की जाएगी। इसके अलावा आला अधिकारी भी समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा की खाका तैयार कर लिया है। कोतवाल रितेश शाह के मुताबिक एक थानाध्यक्ष, चार महिला दारोगा, आठ पुरुष दारोगा और करीब 70 पुलिस जवान छात्रसंघ चुनाव के लिए तैनात किए जा रहे हैं। व्यवस्था परखने के लिए एसपी ग्रामीण सरिता डोभाल के साथ सीओ वीरेंद्र सिंह रावत भी जिम्मेदारी सभालेंगे। वहीं रायवाला थाने से कुछ फोर्स मांगी गई है।
10 बूथ और 3147 मतदाता
कॉलेज में मतदान के लिए 10 बूथ हैं। इनमें 3147 छात्र-छात्राएं वोट डालेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नगवाल ने प्रत्येक बूथ पर पांच प्राध्यापकों की ड्यूटी लगाई है। इसके साथ ही मतदान के लिए प्रवेश स्थानों पर छात्र-छात्राओं के परिचय-पत्र की जांच के बाद ही उन्हें भीतर जाने दिया जाएगा। करीब एक दर्जन प्राध्यापकों को एंट्री प्वाइंट पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में रूट रहेगा डायवर्ट
पीजी ऑटोनोसम कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से शाम को चुनाव परिणाम की घोषणा होने तक ऋषिकेश हरिद्वार नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्ट रहेगा। शहर से हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों को कोयलघाटी तिराहे से बैराज मार्ग होते हुए आईडीपीएल की ओर भेजा जाएगा। हरिद्वार से शहर की ओर आने वाले वाहन भी इसी मार्ग से ऋषिकेश पहुंचेंगे। इसके लिए कॉलेज कैंपस के बाहर राजमार्ग के दोनों ओर बेरीकेडिंग रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें